दुर्ग
विवेचना टीम सम्मानित
12-Sep-2026 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 12 सितंबर। पाक्सो प्रकरण में मृत्युदंड दिलाने वाली विवेचना टीम को एसएसपी विजय अग्रवाल ने सम्मानित किया है। टीम ने डीएनए, एफएसएल, चिकित्सकीय एवं तकनीकी साक्ष्य के समन्वित संकलन से प्रकरण को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था। एसएसपी विजय अग्रवाल ने पद्मश्री तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा तत्कालीन थाना प्रभारी मोहन नगर, निरीक्षक श्रद्धा पाठक थाना प्रभारी महिला थाना, उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर थाना प्रभारी छावनी, उपनिरीक्षक पारस ठाकुर थाना मोहन नगर, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र देशमुख, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा को सम्मानित किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे