दुर्ग

मोबाइल मांग कर ठगी, आरोपी बंदी
11-Sep-2026 7:43 PM
मोबाइल मांग कर ठगी, आरोपी बंदी

दुर्ग, 11 सितंबर।  प्रार्थी से अस्पताल में मोबाइल लेकर 1.48 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कमलजीत बंदे उर्फ कमल 29 वर्ष निवासी तमोरा जिला बालोद पूर्व से आदतन अपराधी है उस पर थाना उतई और कोतवाली में जुआ और चोरी के दो पुराने केस दर्ज है।  पुलिस ने बताया कि 5 सितंबर को प्रार्थी कुलेश्वर निषाद के पिता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। एक व्यक्ति ने रिश्तेदार को फोन करने के बहाने प्रार्थी से मोबाइल ले लिया और बैंक खाते से 1,48,301 रुपए की ठगी कर ली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट