दुर्ग

डीसीएस के कार्यों का निरीक्षण
10-Sep-2026 7:42 PM
डीसीएस के कार्यों का निरीक्षण

दुर्ग, 10 सितंबर। जिले के ग्राम चन्द्रखुरी एवं कुथरेल में संयुक्त आयुक्त भू अभिलेख अतुल विश्वकर्मा द्वारा डीसीएस के सर्वे का निरीक्षण किया गया। श्री विश्वकर्मा ने ग्राम चन्द्रख़ुरी एवं कुथरेल में हल्का पटवारी एवं सर्वेयर के साथ फ़ील्ड में जाकर सर्वेयर द्वारा किए जा रहे सर्वे की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। सर्वेयर द्वारा किए जा रहे सर्वे पर श्री विश्वकर्मा ने संतोष जाहिर की। उन्होंने सर्वे के दौरान सर्वेयर्स से भी उनको आ रही समस्याओं के संबंध में चर्चा की। श्री विश्वकर्मा ने जि़ले में डीसीएस के कार्यों के अप्रूवल की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए।
 


अन्य पोस्ट