दुर्ग

तीज व गणेश चतुर्थी पर सुरक्षा व्यवस्था पर भाजपा मंडल महामंत्री ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
10-Sep-2026 4:21 PM
तीज व गणेश चतुर्थी पर सुरक्षा व्यवस्था पर भाजपा मंडल महामंत्री ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 10 सितंबर। तीज और गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के महामंत्री प्रवीण कुमार यदु ने जिला पुलिस अधीक्षक दुर्ग को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 12 से 14 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले तीज एवं गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान उतई, उमरपोटी, पुरई, अंडा, निकुम, अंजोरा, मचांदूर, खोपली, नगपुरा, धनोरा, हनोदा और चंद्रखुरी सहित दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य चौराहों व बाजारों में भीड़ रहती है। इस दौरान यातायात जाम, तेज गति से वाहन संचालन और असामाजिक तत्वों के कारण सुरक्षा संबंधी चिंताएं बनी रहती हैं।

भाजपा महामंत्री ने प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि एएसपी दुर्ग ग्रामीण, एसडीओपी पाटन, तथा थाना प्रभारी उतई, अंडा, पुलगांव एवं चौकी प्रभारी मचांदूर, अंजोरा व नगपुरा को भी प्रेषित की गई है।


अन्य पोस्ट