दुर्ग

दुर्ग जिला ने 351 आजीवन सदस्य बनाने का लक्ष्य किया पूरा
09-Sep-2026 4:21 PM
दुर्ग जिला ने 351 आजीवन सदस्य बनाने का लक्ष्य किया पूरा

पेंशनर्स महासंघ ने आजीवन सदस्यता प्रमाणपत्र वितरित कर मनाया उपलब्धि दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 सितंबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला दुर्ग के तत्वावधान में मंगलवार को  351 आजीवन सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र का वितरण  महासंघ के  प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने किया। इस उपलब्धि पर  जिला इकाई के संगठनात्मक प्रयासों की सराहना की।इस उपलब्धि से जिले में महासंघ के संगठनात्मक विस्तार को और मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई।

इस अवसर पर जिला कार्यालय के निकट स्थित खेल मैदान में महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का ग्रुपिंग फोटो सेशन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री टी. पी. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की सफलता का श्रेय जिला अध्यक्ष बी. के. वर्मा के नेतृत्व में जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों के सामूहिक प्रयासों को दिया गया। जिला महामंत्री पी. आर. साहू ने संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया।


अन्य पोस्ट