दुर्ग

बैंक ऑफ इंडिया शाखा उतई में मना 121वां स्थापना दिवस
09-Sep-2026 3:25 PM
बैंक ऑफ इंडिया शाखा उतई में  मना 121वां स्थापना दिवस

ग्राहकों का किया गया सम्मान, केक काटकर दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 9 सितंबर। स्थानीय बैंक ऑफ इंडिया शाखा उतई परिसर में  बैंक का 121 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने केक काटकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में बैंक के पुराने एवं सम्मानित ग्राहकों को भी आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 7 सितंबर 1906 को हुई थी और 121 वर्षों से बैंक देश की सेवा में निरंतर कार्य कर रहा है। उतई शाखा भी अपने ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान बैंक की नई योजनाओं, लोन सुविधाओं और डिजिटल बैंकिंग के बारे में ग्राहकों को जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारी पायल कस्तूरी - सीनियर शाखा प्रबंधक,सौरभ गाँधी - शाखा प्रबंधक, अभिषेक भौमिक उप शाखा प्रबंधक,मुस्कान सिंह ,अमित ठाकुर ,श्रवन्ति मुखर्जी,दीपक साहू,धनीराम धुर्वे,दानेश्वर यादव,चन्द्रशेखर कुर्रे  कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट