दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 सितंबर। श्री गुर्जर क्षत्रिय गुजराती समाज में रामदेव पीर की 25वें वार्षिक उत्सव के महा महोत्सव में बच्चों के विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन की पूर्व तैयारी की अंतिम बैठक में आयोजन के प्रभारी दिलीप भाई टॉक, घटक प्रमुख उमेश भाई चौहान, महिला मंडल प्रमुख जयश्री बेन चावड़ा, युवा मंडल प्रमुख दीपक चावड़ा, सहित लगभग 50 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
किचन व्यवस्था तुषार भाई चौहान, तरुण खोडियार, तथा हितेश भाई टॉक, देखेंगे शोभायात्रा उमेश भाई आर चौहान, स्टेज व्यवस्था युवा मंडला, पूजा व्यवस्था महिला मंडल, पूछताछ एवं स्वागत व्यवस्था दयाराम भाई टॉक, नरेंद्र भाई राठौड़, धीरज लाल भाई टॉक, बैठक व्यवस्था का दायित्व उमेश भाई चौहान को दिया गया है। बैठक में विशेष रूप से तपेश भाई खोडियार, ज्योति भाई टांक, मुकेश राठौर, राधा बेन चौहान, कामेश भाई परमार, उषा बेन टांक, बालाबेन चौहान, लवीना बेन चौहान, नारायण भाई राठौड़ उपस्थित थे।