दुर्ग

बेटे ने पिता से की मारपीट, अपराध दर्ज
06-Sep-2026 6:20 PM
बेटे ने पिता से की मारपीट, अपराध दर्ज

दुर्ग, 6 सितंबर।  पत्नी के साथ वाद विवाद कर रहे प्रार्थी से उसके बेटे ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दूज राम नेताम बजरंग नगर निवासी है। उसके घर पर ही छोटी सी किराना दुकान है जिसे वह चलाता है। 3 सितंबर को रात में पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ था। इस बात को लेकर 4 सितंबर को सुबह फिर से उसकी पत्नी से कहा सुनी हो रही थी। तभी उसका छोटा बेटा जीतू नेताम वहा पर आया और प्रार्थी के साथ विवाद करते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। जब प्रार्थी ने उसे मना किया तो आरोपी बेटे जीतू नेताम ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर पास में पड़े डंडे से प्रार्थी के सिर पर वार कर दिया। इससे प्रार्थी को चोटें आई थी।


अन्य पोस्ट