दुर्ग

अरूण वोरा को राखी बांधने पहुंचीं बहनें
29-Aug-2026 8:10 PM
अरूण वोरा को राखी बांधने पहुंचीं बहनें

दुर्ग, 29 अगस्त।  रक्षाबंधन पर दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने इस पर्व को बेहद सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर लीना दुबे, आशा यादव, बसंत शर्मा, निगम सफाई कर्मचारी गिरजा, सुधा सहित बड़ी संख्या में बहनों का वोरा निवास पर तांता लगा रहा। बहनों ने अरुण वोरा को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वोरा ने भी बहनों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए उनके सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अन्य पोस्ट