दुर्ग

राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा में 56 खिलाडिय़ों का चयन
26-Aug-2026 3:52 PM
राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा में 56 खिलाडिय़ों का चयन

धैर्य, लगन व कड़ी मेहनत से सफलता पा सकते हैं-अरुण वोरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 अगस्त। जीएच रायसोनी कल्चर फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ द्वारा खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित जी एच रायसोनी स्मृति संभाग स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्यतापूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरुण वोरा थे। अध्यक्षता  समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा एवं विशिष्ट अतिथि दाऊ चंद्रिकादत्त चंद्राकर, इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन,अनीस अंसारी, फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, ऋषि साहू उपस्थित थे।

 जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि स्पर्धा में दुर्ग संभाग के 164 स्कूली शतरंज खिलाडिय़ों ने भाग लिया था, जिसमें कुल 50 हजार रुपए नगद एवं विजेताओं को ट्रॉफी, मोमेंटो एवं भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।  स्पर्धा में अंडर 7, 9, 11, 13, 15, 17 एवं अंडर 19 वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में खेली गई। सभी वर्गों के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले कुल 56 खिलाड़ी आगामी अक्टूबर माह में रायपुर में आयोजित जी एच रायसोनी स्मृति राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा में प्रवेश की पात्रता रखेंगे। अंडर 19 बालक वर्ग में प्रथम शिवन रॉय द्वितीय आदर्श जायसवाल, तृतीय शिवम शर्मा बालिका वर्ग में गायत्री गुप्ता द्वितीय प्रणाली निर्मल, तृतीय प्रियंका यादव ।

अंडर 17 बालक वर्ग में प्रथम साहिल पटेल द्वितीय सालिक नवाज मनिहार तृतीय प्रतीक सिंह ठाकुर चतुर्थ कार्तिक चौधरी बालिका वर्ग में प्रथम अदिति शर्मा द्वितीय आयशा परवीन तृतीय पूर्वी पटेल चतुर्थ वेदिता वर्मा । अंडर 15 बालक वर्ग में प्रथम शुभम सिंह द्वितीय ईशान सैनी तृतीय गुणवंत साहू चतुर्थ अभिनव सिंह राजपूत बालिका वर्ग में प्रथम परिधि लिलहारे द्वितीय कासवी जैन तृतीय चारवी माण्डले चतुर्थ किमाया चंगुलानी। अंडर 13 बालक वर्ग में प्रथम प्रांजल सिंह द्वितीय शिल्प कुमार घोड़ेसवार तृतीय नेहुल कुमार निर्मल चतुर्थ रेयांश वर्मा बालिका वर्ग में प्रथम इशिका मडक़े द्वितीय राशि वरुणकर तृतीय लक्षिता राठी चतुर्थ अर्निका पारख।

अंडर 11 बालक वर्ग में प्रथम अवनीत सिंह गौर द्वितीय अन्वित श्रीवास्तव तृतीय सर्वेश लिलहारे चतुर्थ चनवीर सिंग बालिका वर्ग में प्रथम मानस्वी शर्मा द्वितीय अनिका पटेल तृतीय श्रिया भारद्वाज चतुर्थ वंशिका । अंडर 9 बालक वर्ग में प्रथम पारस यादव द्वितीय तुषार यादव तृतीय शाक्य निशांत सूर्य चतुर्थ शौर्य लोहिया बालिका वर्ग में प्रथम इधिका वरुणकर द्वितीय अविका धर्माधिकारी तृतीय आन्या सिंह चतुर्थ अवनी पांडे । अंडर 7 बालक वर्ग में प्रथम मेदांश सोरी द्वितीय हरदीप सिंग सचदेव तृतीय शौर्य नायक चतुर्थ वंश खंडेलवाल बालिका वर्ग में प्रथम शान्वी झा द्वितीय श्रेष्ठा भारद्वाज तृतीय गुरप्रिया कौर चतुर्थ  रिधिमा शामिल है।


अन्य पोस्ट