दुर्ग
सांसद विजय बघेल ने भद्रेश्वर महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना
25-Aug-2026 3:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 25 अगस्त। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपनी पत्नी रंजनी बघेल और पुत्रवधू पल्लवी बघेल के साथ भिलाई स्थित सेक्टर-5 के श्री भद्रेश्वर महाकाल शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
मंदिर में पुजारी विजय शंकर द्वारा वैदिक पद्धति से पूजन सम्पन्न कराया गया। सांसद एवं उनके परिवार ने मंदिर में जलाभिषेक कर अनुष्ठान पूर्ण किया।
पूजन के उपरांत सांसद विजय बघेल ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का समय है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे