दुर्ग
रक्तदान महाअभियान कल
24-Aug-2026 9:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाजसेवा प्रभाग द्वारा देशभर में 21 से 25 अगस्त तक पांच दिवसीय रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है।
ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 19वें पुण्य स्मृति दिवस (25 अगस्त, विश्व बंधुत्व दिवस) के उपलक्ष्य में आयोजित इस महाअभियान में भारत सहित नेपाल में एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत संस्थान के देश भर में स्थित छह हजार से अधिक सेवाकेंद्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ब्रह्माकुमारी रीटा ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा जिला चिकित्सालय दुर्ग में रक्तदान शिविर 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे