दुर्ग
रामकुमार का आकाशवाणी से कार्यक्रम कल
24-Aug-2026 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार आकाशवाणी दूरदर्शन लोक कलाकार रामकुमार साहू का महेंद्र साहू के साथ गोठबात छत्तीसगढ़ी मोर भुईयां कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर प्रसारण मंगलवार 25 अगस्त प्रात: 8.30 मिनट प्रसारण होगा। जिसमें रामकुमार साहू लोक गायक द्वारा नाचागीत, जनानागीत, कायाखण्डी भजन, प्रेरणा गीत, युगल गीत, लोरिक चंदा, करमा गीत, बसदेवा गीत, बांस गीत में अपना स्वर दिया गया है। लोक कलाकार रामकुमार साहू ग्राम पोटियाकला दुर्ग के निवासी हैं। उन्होंने नागपुर, इलाहाबाद, उदयपुर, राजस्थान, दिल्ली, प्रगति मैदान, भारत भवन भोपाल अण्डमान निकोबार आदि स्थानों पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संस्था के माध्यम से कार्यक्रम की प्रस्तुति दे चुके हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे