दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 24 अगस्त। उतई की पावन धरा पर रविवार को उतई परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के ग्रामीण अध्यक्षों एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती एवं समाजहित में कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोमन लाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती बंजारे अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग ने की।
शपथ ग्रहण करने वाले परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों में चंद्रप्रसाद टंडन (अध्यक्ष), केशव महिपाल (उपाध्यक्ष), कंवल सिंह गायकवाड़ (उपाध्यक्ष), तुकाराम डहरिया (उपाध्यक्ष), राधा बांधे (उपाध्यक्ष), चंद्रभूषण कोसरे (सचिव), कोमल सोनी (कोषाध्यक्ष), नीलम कुमार मारकंडे (सहसचिव), खिलेश बंजारे (मीडिया प्रभारी), तेजराम सोनवानी, बसंत लाल चंदेल , यशवंत मांडले एवं संजय बंजारे (संरक्षक) शामिल रहे।
इसी अवसर पर विभिन्न ग्रामों के ग्रामीण अध्यक्षों ने भी शपथ ग्रहण की। इनमें नारायण प्रसाद गायकवाड़ (उतई), खेमसिंह मारकंडे (घुघसीडीह), धनऊ राम कोसरे (पुराई), बी.आर. मौर्य (डुंडेरा), सूरज कोठारी (मचांदुर), नागेश्वर कोसरे (हनोदा), मुन्नालाल दशहरे (खमरिया), रविंद्र कोसरे (डूमरडीह), भेमशंकर (जरातराई), भगेलू राम कोसरे (चिरपोटी), समारू कुर्रे (कातरो), डोमन लाल चतुर्वेदी
(खोपली), हर्ष कुमार बंजारे (पाऊवारा), मनीष सोनवानी (करगाडीह) एवं अरुण बंजारे (मतवारी) शामिल रहे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में के.के. खेलवार (ढ्ढस्नस्, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस), दिनेश देशलहरे (पूर्व अध्यक्ष, तहसील सतनामी समाज), हेमीन चतुर्वेदी (समाजसेविका), रामू राम नारंग (समाजसेवी, पुराई), दनेश्वर बंजारे (जिला अध्यक्ष, सतनामी समाज कांकेर), जुगल जोशी (अध्यक्ष, परिक्षेत्रीय सतनामी समाज अंडा) एवं श्री बलराम चेलक (जिला अध्यक्ष, सतनामी समाज मानपुर-मोहला) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन दिनेश देशलहरे, केशव महिपाल एवं नीलम मारकंडे ने किया। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं मीडिया व्यवस्था की जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी खिलेश बंजारे द्वारा निभाई गई।
इस अवसर पर उतई परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के पदाधिकारी, समस्त ग्रामीण अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन समस्त उतई नगर पंचायत सतनामी समाज, उतई के तत्वावधान में किया गया।
समारोह के दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने तथा नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति एवं विचारधारा से जोडऩे पर विशेष जोर दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजहित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।