दुर्ग

सांकरा स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान
18-Aug-2026 3:18 PM
सांकरा स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

उतई, 18 अगस्त। ग्राम सांकरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य आर. के. चौरे एवं एम.सी.सी. अध्यक्ष तुलाराम सिंगौर सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य उपस्थितजनों ने भी पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


अन्य पोस्ट