दुर्ग

कोसरिया यादव समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
17-Aug-2026 3:50 PM
कोसरिया यादव समाज   ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 17 अगस्त। उतई नगर के नयापारा स्थित कोसरिया यादव भवन में कोसरिया यादव समाज द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष हरीश यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान का गायन हुआ और मिष्ठान वितरण किया गया। इसके उपरांत समाज के अध्यक्ष हरीश यादव द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन दिया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती नरेंद्र साहू, पार्षद संगीता रजक, मालती गढ़े, लता सोनवानी, विजय लक्ष्मी साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, सतीश चंद्राकर, कोसरिया यादव समाज उतई नगर के अध्यक्ष हरीश यादव, महिला अध्यक्ष सारिका यादव, तेज राम यादव, कोमल यादव, हेमंत यादव, नंदू यादव, राहुल यादव, ईश्वरी यादव, गंगा यादव, मुस्कान यादव, रिंकी यादव और घनश्याम चंद्राकर सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट