दुर्ग

व्यापारी संघ ने किया ध्वजारोहण
16-Aug-2026 5:16 PM
व्यापारी संघ ने किया ध्वजारोहण

दुर्ग, 16 अगस्त। संतरा बाड़ी व्यापारी संघ एवं झंडा समिति द्वारा संयुक्त रूप से बुनकर संघ परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आर एन वर्मा पूर्व महापौर एवं पार्षद  अध्यक्षता अंजना एक्का प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शहर शाखा दुर्ग  द्वारा किया गया इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात अतिथियों द्वारा  ध्वजारोहण संपन्न किया गया।
 इस अवसर पर श्री वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आज हम आजादी का 80वां वर्षगांठ मना रहे हैं यह आजादी हमें बहुत ही मुश्किल से प्राप्त हुई है देश को आजादी दिलाने में हमारे लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दिए तब जाकर हमें आजादी प्राप्त हुई है इस आजादी को बनाए रखना हम सबकी और आने वाली पीढ़ी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर रघुनंदन उजाला श्रीके  ए स जायसवाल सुनीत घोष राजू दुबे चमन थापा सुरेंद्र दुबे कादर चौहान हीरा साहू मुक्तामणि कश्यप बसंत धनकर अंबिका कामिनी ऋषि कपूर खेमलाल देवांगन दिनेश्वरी चंद्राकर विश्वनाथ राव प्रेम गुरुजी आनंद कपूर ताम्रकार प्रीतम देशमुख मोहित एवं वार्ड  के नागरिक गण उपस्थित है थे आभार प्रदर्शन दादा सुनीत घोष द्वारा किया गया


अन्य पोस्ट