दुर्ग
भिलाई नगर, 11 अगस्त। सीए ब्रांच भिलाई द्वारा सोमवार को सी ए भवन सिविक सेंटर में सभी सीए के लिए एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में आडिट क्वालिटी मैचोरेटिं मॉडल, इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल फाइलिंग में हाल के बदलाव तथा ए आई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। सीए बी विश्वनाथ ने दोनो विषयों द्वारा द्वारा विकसित संबंधित महत्वपूर्ण बदलावों पर मार्गदर्शन दिया।
सीए हर्षित कोठारी ने एआई, ऑटो मेशन फाइनेन्स एवम रिपोर्टिंग पर उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर ब्रांच चेयरमैन सीए सुखदेव राठी ने कहा कि आज के समय में उपरोक्त दोनों विषय के बारे में जानना अत्यंत आवश्यक हैं। एआई हमारे काम को रिप्लेस नहीं, बल्कि अधिक द्गद्घद्घद्बष्द्बद्गठ्ठह्ल बनाने का श्चश2द्गह्म्द्घह्वद्य ह्लशशद्य है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीए के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।