दुर्ग

जिला स्तरीय रोजगार मेले 18 को
09-Aug-2026 8:08 PM
जिला स्तरीय रोजगार मेले 18 को

दुर्ग, 9 अगस्त। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 18 अगस्त को शासकीय आईटीआई दुर्ग परिसर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उपसंचालक (रोजगार) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक अपने संस्थानों में रिक्त पदों पर भर्ती कर सकते हैं। ऐसे सभी निजी नियोजक जो इस मेले के जरिए भर्तियां करना चाहते हैं, वे 14 अगस्त से पूर्व अपने संस्थान के रिक्त पदों की जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग को अधिसूचित करना सुनिश्चित करेंगे। पोर्टल पर रिक्तियां प्रेषित करने के लिए नियोक्ताओं का रोजगार मेला हेतु नियोक्ता पंजीयन होना अनिवार्य है, जिसके लिए जीएसटी क्रमांक एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। योजना एवं आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग में संपर्क किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट