दुर्ग

पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
08-Aug-2026 3:10 PM
पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने  दी जन्मदिन की बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 8 अगस्त।  छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गायकवाड़ एवं रामेश्वरी गायकवाड़ अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ने उनके मीनाक्षी नगर, बोरसी स्थित निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गायकवाड़ दंपत्ति ने पूर्व गृह मंत्री के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर समाज सेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ताम्रध्वज साहू जी ने अपने राजनीतिक जीवन में कानून-व्यवस्था, जनसेवा और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका सरल स्वभाव और जनता से जुड़ाव सभी के लिए प्रेरणा है।

जन्मदिन पर बधाई देने के साथ ही दिवाकर गायकवाड़ एवं रामेश्वरी गायकवाड़ ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान मीनाक्षी नगर, बोरसी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अन्य पोस्ट