दुर्ग

नगर कांग्रेस कमेटी उतई का अध्यक्ष बनने पर प्रहलाद वर्मा का स्वागत
08-Aug-2026 3:09 PM
नगर कांग्रेस कमेटी उतई का अध्यक्ष बनने पर प्रहलाद वर्मा का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 8 अगस्त। नगर पंचायत उतई के नगर कांग्रेस कमेटी उतई का अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा को बनाए जाने पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडक़र, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रहलाद वर्मा का जोशीला स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रहलाद वर्मा को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, पार्षद राकेश साहू, रमशिला नेताम, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गिरी, बहादुर सिंह नेताम, भावेश साहू, मुकेश साहू, टीकम डोनडे, ऋषि साहू, धनंजय नेताम सहित महिला कार्यकर्ता सरोज ठाकुर, उसलेखा साहू, राजेश्वरी राव, हुलसी वर्मा, शुक्वारो साहू एवं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रहलाद वर्मा के नेतृत्व में उतई नगर में कांग्रेस और मजबूत होगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

नए अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा।


अन्य पोस्ट