दुर्ग

पिता की स्मृति में पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि
08-Aug-2026 3:09 PM
पिता की स्मृति में पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि

उतई, 8 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण और दिवंगतों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर पंचायत उतई के पुरईया तालाब किनारे स्व. बी.एल. ढीढी की याद में उनके बेटे राज ढीढी ने 8 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बादाम और पीपल सहित 8 पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों में छायादार और फलदार दोनों शामिल हैं ताकि आने वाले समय में क्षेत्र की हरियाली और जैव विविधता बढ़ सके।  पौधों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पौधे के चारों ओर ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं, ताकि जानवरों और अन्य नुकसान से उन्हें बचाया जा सके।

स्मृति को हरा-भरा बनाना है उद्देश्य

वृक्षारोपण के बाद राज ढीढी ने कहा कि स्वर्गीय बी.एल. ढीढी प्रकृति और समाज सेवा से जुड़े व्यक्ति थे। उनकी स्मृति में पौधे लगाकर हमने संकल्प लिया है कि इनकी देखभाल कर इन्हें बड़ा वृक्ष बनाएंगे। एक पौधा लगाना मतलब आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और हरियाली देना है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।


अन्य पोस्ट