दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 अगस्त। सुपेला पुलिस ने अपहरण-डकैती मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पीडि़त 2 जुलाई की रात भिलाई-03 जा रहे थे। गदा चौक के पास आरोपियों ने उन्हें मदद का झांसा दिया। इसके बाद दोनों को सेक्टर-6 के खंडहर क्वार्टर ले गए।
आरोपियों ने पीडि़तों से मारपीट और धमकी दी। उनसे चांदी की अंगूठियां, ब्रेसलेट और नगदी लूटी गई। मोबाइल फोन भी आरोपियों ने अपने कब्जे में ले लिए।
आरोपियों ने धमकाकर मोबाइल से ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कराई। रकम आरोपियों के परिचित के खाते में भेजी गई। इसके बाद पीडि़तों को अलग स्थान पर छोड़ दिया।
आरोपी पीडि़तों की एक्टिवा अपने साथ ले गए। लूटी गई संपत्ति आरोपियों ने आपस में बांट ली। पुलिस ने पूर्व में कई साक्ष्य और सामग्री जब्त की थी।
मामले में अन्य आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया था। फरार सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू देवदास को पुलिस ने पकड़ा।
आरोपी ने मोबाइल दूसरे आरोपी को देने की बात स्वीकारी। उसने लूट की रकम खर्च करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार पहले जब्त हो चुका है। दो मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए। सफेद एक्टिवा स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की है।