दुर्ग

कॉलेज के पास नशे का कारोबार, 2 नाबालिग हिरासत में
07-Aug-2026 7:52 PM
कॉलेज के पास नशे का कारोबार, 2 नाबालिग हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 7 अगस्त। खुर्सीपार पुलिस ने नशीली टेबलेट बेचते दो अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया है। यह कार्रवाई कल  आईटीआई खेल मैदान के पास की गई।  पुलिस को पेड़ के नीचे नशीली टेबलेट बिक्री की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के कब्जे से 600 टेबलेट बरामद हुईं।

जब्त टेबलेट की अनुमानित कीमत 2 लाख 40 हजार रूपये बताई गई है। जब्ती की कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों के सामने की गई।

पूछताछ में अवैध बिक्री की बात सामने आई। खुर्सीपार थाने में अपराध दर्ज किया गया। दोनों को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट