दुर्ग

डॉ. हंसा दीदी ने बताए मनोबल बढ़ाने के तरीके
03-Aug-2026 4:31 PM
डॉ. हंसा दीदी ने बताए मनोबल बढ़ाने के तरीके

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 अगस्त।
 जिसका नसीब स्वयं भगवान ने बनाया है वह है ही सदा खुश नसीब हमारा एक सकारात्मक संकल्प दुनिया की परिस्थितियों से शक्तिशाली है सब कुछ संभव है असंभव शब्द को अपने जीवन से हटा दीजिए।
यह बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अमेरिका स्थित टेक्सास सेवा केंद्रों की निदेशिका एवं अमरीकी सेना से एम डी चिकित्सा अधिकारी से सेवानिवृत 86 वर्षीय ब्रह्माकुमारी डॉ. हंसा रावल ने सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में बताई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बोल दिया कि कोई रास्ता नहीं है आप पेशेंट को घर ले जाइए ऐसे टर्मिनेशन वाले पेशेंट को मन से स्ट्रांग होने की 5 दिनों की  शुभ भावना की ट्रेनिंग से आपने मरीजों का मनोबल बढ़ाकर उन्हें कैंसर जैसे असाध्य और अनेकों  बीमारियों से मुक्त किया है।
दुख का चिंतन बंद कर शुभ भावना, शाकाहारी भोजन थोड़ी एक्सरसाइज , मन को बिजी रखने का प्लान से आप स्वस्थ हो सकते हैं।

 अमेरिका की संस्कृति को बताते हुए कहा कि जीवन के मुश्किल समय में मदद के बजाय वहां पर रिश्तों को तोड़ देते हैं, पति-पत्नी एक दूसरे को डाइवोर्स दे देते हैं, वहां के लोग रिश्तों से नारे हैं। अपने विशेष बताया की बीमारी के बारे में बोलना तो दूर सोचना भी नहीं है क्योंकि यही बीमारी का कारण बनता है, आत्मा एक-एक संकल्प को पकड़ लेती है नेगेटिव विचारों से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, इसीलिए कहते हैं कि दिल को मत दिखाओ।
 ब्रह्माकुमारीज का सुंदर स्लोगन है सुख दो सुख लो, मुख से संकल्प से दुख देना पाप कर्म है ।

हम दुख देते नहीं है लेकिन दूसरों से दुख ले लेते हैं। ज्यादा मत सोचो निसंकल्प होकर परमात्मा को सब सौंप कर सोए । उनके साथ आए ब्रह्माकुमार मार्क भाई ने छत्तीसगढिय़ा  सबले बढिय़ा स्लोगन से शुरू करते हुए कहा कि भारत में वह सामर्थ्य है जो विश्व को रहा दिखाएगा भारत ही देवी भूमि है जहां परमात्मा का अवतरण होता है। भिलाई सेवा केंद्र की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने हृदय पूर्वक डॉ. हंसा दीदी और ब्रह्माकुमार मार्क भाई का स्वागत किया।


अन्य पोस्ट