दुर्ग

24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, 3 आरोपी बंदी
03-Aug-2026 3:35 PM
 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, 3 आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 अगस्त। उतई पुलिस ने घर में चोरी के एक प्रकरण का खुलासा करते हुए घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति बरामद की है।

 ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि लुमेश कुमार चक्रधारी निवासी आजाद चौक उतई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 जुलाई को प्रात: लगभग 4 बजे अज्ञात व्यक्ति घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी निकालकर घर में प्रवेश कर पीतल के बर्तन एवं पूजा कक्ष में रखी नगदी चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विशेष पुलिस टीम गठित की।  मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदेहियों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों शुभम कुमार विश्वकर्मा (26 वर्ष) निवासी आजाद चौक,सूर्यकांत उर्फ अमन (19 वर्ष) निवासी खदानपारा व लवकुमार साहू (35 वर्ष) निवासी दक्षिण गंगोत्री सुपेला ने चोरी करना स्वीकार किया तथा उनके निशानदेही पर चोरी गई संपत्ति एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।


अन्य पोस्ट