दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार भाजपा दुर्ग जिला की महत्वपूर्ण आत्मनिर्भर मासिक बैठक आज नागपुरा स्थित रेस्ट हाउस में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, संपन्न हुए कार्यक्रमों तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से संत रविदास जयंती के आयोजन, 10 अगस्त से प्रारंभ होने वाले हर घर तिरंगा अभियान, मंडल एवं जिला स्तरीय तिरंगा यात्राओं तथा 14 अगस्त को आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही मंडल प्रभारियों से मंडलों द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की गई तथा एक पेड मां के नाम कार्यक्रम वृक्षारोपण कार्य किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित एवं कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक पदाधिकारी संगठन की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर संगठन की अवधारणा तभी साकार होगी जब प्रत्येक पदाधिकारी और अपनी संगठन क्षमता के अनुरूप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेगा और संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
श्री कौशिक ने संगठनात्मक मजबूती, नियमित बैठकें, बूथ स्तर तक सक्रियता और जनसंपर्क को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और सामूहिक प्रयासों से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्व क्षेत्रों में सतत सक्रिय रहने तथा आगामी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आग्रह किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया और आभार जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, मनोज सोनी, राजीव पांडेय, मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता नितेश साहू, उपस्थित रहे।