दुर्ग

स्टेशन में पकड़ाया टिकट दलाल
31-Jul-2026 5:01 PM
स्टेशन में पकड़ाया टिकट दलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 जुलाई
। आरपीएफ दुर्ग की टीम ने रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो रेलवे आरक्षित काउंटर टिकट, रिजर्वेशन फॉर्म मिला है। मोबाइल चेक करने पर व्हाट्सएप पर ग्राहकों का टिकट बनाने संबंधित विवरण व काउंटर टिकट की छाया प्रति भी मिली है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
आरपीएफ थाना प्रभारी एसके सिन्हा ने बताया कि 29 जुलाई को चेकिंग के दौरान एक बाहरी व्यक्ति टिकट काउंटर के पास अवैध रूप से टिकट बनाते हुए पकड़ाया है। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी शकील खान 55 वर्ष पिता समीउल्लाह खान निवासी वार्ड नंबर 10 शंकर नगर इंदिरा चौक के पास मोहन नगर को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा जरूरतमंद के लिए काउंटर टिकट की मांग करने पर चोरी छुपे विभिन्न काउंटर से साधारण व तत्काल टिकट बनाता है, जिसके एवज में अतिरिक्त कमीशन उसे मिलता है। आरोपी के पास से दो लाइव टिकट जिसका मूल्य 2990 रुपए है को जब्त किया गया है। टिकट को ब्लॉक करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर को पत्र लिखा गया है। उक्त करवाई आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार सिन्हा के निर्देश में सहायक उप निरीक्षक डीके सिंह व स्टाफ द्वारा की गई है।


अन्य पोस्ट