दुर्ग

एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण
31-Jul-2026 2:43 PM
एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 31 जुलाई। नगर पंचायत उतई मंगल भवन में शासन द्वारा मनोनीत 3 एल्डरमैन चंदू देवांगन ,चेतन लाल साहू ,शशिकांत वर्मा ने शपथ ग्रहण कर नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  मुकेश कुमार राजपूत, वशु मित्र दीवान तहसीलदार ने सभी एल्डरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर  के मुख्य आतिथ्य में मंगल भवन के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती नरेंद्र साहू, शिवनारायण देशमुख उपाध्यक्ष नगर पंचायत उतई,शीतला ठाकुर उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष ,प्रवीण यदु महामंत्री भाजपा मंडल उतई  उपस्थित रहे।

समारोह में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, महामंत्री एवं एल्डरमेन चंदू देवांगन, महामंत्री प्रवीण यदु,  नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, पार्षद सोनू राजपूत, भीमसेन सिन्हा, सतीश चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण साहू, खूबीराम साहू, शिव ठाकुर, लता सोनवानी, अनिता नीलम गढ़े, विजय लक्ष्मी, संगीता रजक, सुनीता चंद्राकर, रमसिला नेताम, विमला कामडे एकता चंद्राकर रंजना चंद्राकर , बूथ अध्यक्ष रामप्रवेश साहू, एसडीएम महेश राजपूत, तहसीलदार वसुमित्र दीवान, सीएमओ आशा जंघेल, सोसायटी अध्यक्ष उतई फत्तेलाल वर्मा, फलेन्द्र सिंह राजपूत एवं देवतुल्य कार्यकर्तागण नगर वासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सभी नवनियुक्त एल्डरमेन  जनसेवा के भाव, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए नगर के विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में नगरों के समग्र विकास एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हम सभी मिलकर उतई को और अधिक विकसित, स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में हर वार्ड तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

 अतिथियों ने नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन नगर के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा तथा नगर हित के निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं एल्डरमैन ने नगर के समग्र विकास, सुशासन एवं नागरिकों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


अन्य पोस्ट