दुर्ग

गंदगी और सडक़ बाधा करने वालों पर जुर्माना
27-Jul-2026 4:37 PM
गंदगी और सडक़ बाधा करने वालों पर जुर्माना

भिलाई नगर, 27 जुलाई। निगम आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 01, वार्ड क्रमांक 17 स्थित आकाशगंगा प्रतिष्ठान एवं सब्जी मंडी क्षेत्र में विशेष जांच व चालानी कार्रवाई अभियान चलाया गया।
जगन्नाथ नाश्ता सेंटर गंदगी व साफ-सफाई न रखने पर-400 रुपए, राजेश चाय ठेला सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर-100 रुपए, महादेव फर्नीचर, अवैध रूप से सडक़ बाधित करने पर-50 रुपए, मेवा लाल गुपचुप ठेला सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर-200 रुपए, श्री राम फर्नीचर सडक़ बाधित करने पर- 50 रुपए, मोहन भाई सब्जी सेंटर सडक़ बाधित करने पर-200 रुपए, लाल मणि यादव (ड्राइवर) सडक़ बाधा उत्पन्न करने पर - 200 रुपए, रज्जू पोल्ट्री फार्म अवैध रूप से वाहन खड़े कर सडक़ बाधित करने पर - 3,000  रुपए कुल वसूल की गई राशि  4,200 रुपए है।

कार्रवाई के दौरान पोल्ट्री फार्म मालिक द्वारा लिखित व मौखिक रूप से यह आश्वासन दिया गया कि दो दिनों के भीतर मंडी क्षेत्र में मुर्गियों से भरी गाडिय़ां खड़ी करना बंद कर दिया जाएगा। निगम की टीम ने मंडी परिसर में सभी वाहन चालकों व व्यापारियों को सख्त समझाइश दी कि सडक़ पर अवैध ढंग से वाहनों की पार्किंग न करें। भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर गाडिय़ों को जब्त कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम भिलाई सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील करता है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करें, दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें और सडक़ पर अतिक्रमण या अवैध पार्किंग न करें।


अन्य पोस्ट