दुर्ग

गांजा बेचते पकड़ाया
25-Jul-2026 5:42 PM
गांजा बेचते पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग/भिलाई नगर, 25 जुलाई।
दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में एक युवक को गांजा बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 146 ग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त 810 रूपये नगद जब्त हुआ है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 56 हजार आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रौंदा चौक में एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास रखे सफेद प्लास्टिक के थैले से गांजा बरामद हुआ।
तौल कराने पर इसका शुद्ध वजन 1 किलो 146 ग्राम निकला। तलाशी के दौरान गांजा बिक्री से प्राप्त 810 रूपये नगद भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु उर्फ मंसु राम ध्रुवे  नवागांव (छुईहा) धमधा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) एवं 27(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट