दुर्ग
दुर्ग, 22 जुलाई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नीट का पेपर लीक हो जाने के कारण 17 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने प्राण गवा दिए 20 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं की मेहनत पर पानी फिर गया किंतु केंद्र कि मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारी से दूर भाग कर छात्रों की भावनाओं व मेहनत के साथ कुठाराघात किया है छात्र न्याय मांग रहे हैं कि दोषी लोगों के ऊपर कार्रवाई की जाए और संबंधित मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे किंतु केंद्र कि मोदी सरकार कान में रुई और आंखों में पट्टी बांधकर बैठी हुई है।
इसके विरोध में छात्र जंतर मंतर में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे जिसका समर्थन करने के लिए प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अनशन पर पर बैठे उन्हें भी बलात नजर बंद कर दिया गया। जंतर मंतर से एकत्रित होकर छात्र केंद्र सरकार के खिलाफ न्याय की मांग और संबंधित मंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संसद का घेराव करने के लिए जा रहे थे यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी संवैधानिक मांगों को लेकर आगे बढ़ रहे छात्रों पर मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया ।
जबकि आंदोलन में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग भी शामिल थे उनको भी नहीं बक्शा गया जो की बहुत ही निंदनीय है।