दुर्ग

सांसद विजय बघेल राष्ट्रपति के प्रतिनिधिमंडल में विदेश यात्रा पर रवाना, एयरपोर्ट पर दी विदाई
20-Jul-2026 2:50 PM
सांसद विजय बघेल राष्ट्रपति के प्रतिनिधिमंडल में विदेश यात्रा पर रवाना, एयरपोर्ट पर दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 20 जुलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में विदेश यात्रा पर रवाना हुए। इस अवसर पर रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद (माना) एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें विदाई दी।

एयरपोर्ट पर हितेंद्र तना, नासिर भाई, रामकुमार धनकर, बलदाऊ वर्मा, संतोष देवांगन एवं सोहन साहू सहित उपस्थित लोगों ने सांसद श्रीबघेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में यह आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया एवं रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा तथा दुर्ग लोकसभा सांसद  विजय बघेल शामिल हैं।

यह राजकीय यात्रा भारत और पूर्वी यूरोप के देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, संसदीय एवं रणनीतिक संबंधों को गति प्रदान करने की दिशा में आयोजित की गई है।


अन्य पोस्ट