दुर्ग

एक दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला
14-Jul-2026 4:26 PM
एक दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 जुलाई।
सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की अध्यक्षता मे आयोजित राजनांदगांव जिला स्तरीय बैठक 12 जून में प्राप्त निर्देश में संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, दुर्ग संभाग द्वारा 9 जुलाई को नगर निगम रिसाली के सभाकक्ष में नगर पंचायत घुमका, पलारी, सहसपुरलोहरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नगरीय निकायों के कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन उप अभियंता रवि गुप्ता ने किया। संयुक्त संचालक कार्यालय  में पदस्थ सामाजिक विकास विशेषज्ञ जीवन ताम्रकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 की बारीकियों को समझाया । मुख्य रूप से संयुक्त संचालक जय प्रकाश साहू, सहायक संचालक भूपेश दीवान, अधीक्षण अभियंता सुनील दुबे, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। अंत में समापन एवं आभार व्यक्त दिनेश नेताम कार्यपालन अभियंता ने किया।


अन्य पोस्ट