दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जुलाई। घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज कर रहे हैं आरोपियों को मना करना प्रार्थी को भारी पड़ गया।
आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 324 (3), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी चंद्र प्रकाश वर्मा स्कूल चौक ग्राम मटरा निवासी है। 10 जुलाई की देर रात को वह घर के आंगन में सोया हुआ था। उसी समय उसके घर के पास आरोपी विजय साहू उफऱ् अक्कू एवं भोला वैष्णव गाली गलौज कर रहे थे। तब प्रार्थी ने उन्हें गाली देने से मना किया। इस पर दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट किये। वहीं प्रार्थी की खड़ी मोटरसाइकिल सी जी 07 एल एल 8190 को भी क्षतिग्रस्त कर दिए। मारपीट में प्रार्थी को चोटें आई थी।