दुर्ग

25 लाख के विकास कार्यों का महापौर ने किया भूमिपूजन
10-Jul-2026 4:16 PM
25 लाख के विकास कार्यों का महापौर ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 जुलाई।
 निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 8 तकिया पारा एवं वार्ड 25 गायत्री मंदिर वार्ड में नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर,मनीष साहू, काशीराम कोसरे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, पार्षद खालिक रिजवी, पार्षद मनीषा सोनी,गुलाब वर्मा, उपअभियंता प्रेरणा दुबे, अपर्णा मिश्रा सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे।
वार्ड 8 तकिया पारा में 15 लाख रुपए की लागत से तथा वार्ड क्रमांक 25 गायत्री मंदिर वार्ड में 10 लाख रुपए की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य किया जाएगा। दोनों वार्डों में कुल 25 लाख रुपए के विकास कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर  ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।


अन्य पोस्ट