दुर्ग
सांसद बघेल ने भारी बारिश में खिलाडिय़ों का बढ़ाया उत्साह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई/भिलाई नगर, 9 जुलाई। जयंती स्टेडियम, भिलाई में पहली वीआरएम क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय माउंटेन बाइक (एमटीबी) फ्रीस्टाइल चैंपियनशिप का भव्य एवं रोमांचकारी आयोजन भारी बारिश के बावजूद फाइनल संपन्न किया गया।
इस नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से आए प्रतिभाशाली टोटल 58 खिलाडिय़ों ने अपनी शानदार साइक्लिंग इस्टर्न कर कला और प्रदर्शन कर फाइनल में 10 खिलाड़ी क्वालीफाई किये थे सभी 10 खिलाड़ी फाइनल जीतने के लिए अपनी पूरा राउंड ज़बर्दस्त कॉम्पटीशन कर दर्शकों का मन मोह लिया। पहली बार प्रतियोगिता में भाग लिए। फाइनल में प्रथम आये भिलाई के प्रेरक कांत वर्मा, 2 सेकंड आये कश्मीर श्रीनगर से -मोहम्मद फरहान , थर्ड आये पटना बिहार से मोहम्मद दिलशाद थे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, सुधीर बंसल ,विष्णु पाठक, पप्पू चंद्राकर, पार्षद धर्मेंद्र भगत, विशेष अतिथि अर्जुन अवार्ड विजेता राजेंद्र प्रसाद,बीएसपी से परमिंदर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन मुकेश सिंह, अभिषेक सिंह एवं अमन ठाकुर ने भी सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद अर्पित किया ।
श्री बघेल ने कहा कि भिलाई में पहली बार इस स्तर की एमटीबी फ्रीस्टाइल चैंपियनशिप का आयोजन होना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने क्लब एवं आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इतनी तेज बारिश के बावजूद खिलाडिय़ों का उत्साह, साहस और आत्मविश्वास बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। सभी खिलाडिय़ों ने अद्भुत खेल भावना का परिचय दिया।
उन्होंने कहा कि 22 राज्यों से आए खिलाडिय़ों का भिलाई की धरती पर स्वागत करना गर्व की बात है। ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं तथा प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते हैं। सांसद विजय बघेल ने आयोजन समिति के सदस्य मुकेश सिंह,अभिषेक सिंह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह वे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने वाले उभरते हुए युवा हैं और उनके प्रयासों से भिलाई को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।
प्राचार्य को पुस्तक भेंट
महासमुंद, 9 जुलाई। द्रोपती साहू सरसिज द््वारा रचित छलके ढाबा छंद के पुस्तक का विमोचन बीचे दस मई को वृन्दावन हाल रायपुर में हुआ था। विमोचित अपनी इस स्वरचित छत्तीसगढ़ी छंद संग्रह की एक प्रति उन्होंने डॉ.अनुसुइया अग्रवाल प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद को सप्रेम भेंट किया।