दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 जुलाई। निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 47, 04, 09 एवं 54 में सडक़, नाली एवं पुलिया निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
वार्ड 47 सिविल लाइन उत्तर में मनीष राजपूत के घर से गीता बाघ के घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण, गिरधारी किराना स्टोर से शिखर प्रसाद के घर तक सीसी रोड निर्माण तथा दीपक मोटवानी के घर से जगदीश पाल के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार वार्ड 4 गया नगर में परमेश्वरी स्कूल के सामने एवं अन्य स्थानों पर आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण, उत्तम साहू के घर के पास पुरुषोत्तम किराना के पीछे सडक़ निर्माण तथा शिव नगर में पृथ्वीराज हाउस के समीप गली क्रमांक 9 एवं 10 तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वार्ड 9 में मनोहर यादव के घर से राहुल के घर तक सीसी रोड निर्माण तथा नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं वार्ड 54 में भी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, डॉ. देवनारायण ताण्डी, रंजीता पाटिल, उपअभियन्ता मोहित मरकाम, पंकज साहू, उपयन्ती ठाकुर, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, कौशल साहू, कमलेश फेखर, हरीश चौहान, अनिल साहू, बिट्टू साहू, अभिलाष गुप्ता, अवदेश दुबे, मधुर सोनी सहित जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।