दुर्ग
परिचयात्मक कार्यक्रम का दिया आमंत्रण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 जुलाई। भाजयुमो अमलेश्वर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के सांसद विजय बघेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी 8 जुलाई को आयोजित होने वाले भाजयुमो अमलेश्वर मंडल स्तरीय परिचयात्मक कार्यक्रम के लिए सांसद को आमंत्रित किया। सांसद विजय बघेल ने युवा मोर्चा की नई टीम को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के लिए कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर महामंत्री कुमार साहू, मनीष कौशले, उपाध्यक्ष रविकांत कौशिक, खेमचंद जोशी, तुलेश सिंगौर, मंत्री मोहन लोधी (सरपंच, ग्राम पंचायत मोतीपुर), राकेश सोनकर, कोषाध्यक्ष रोशन सिंगौर उपस्थित थे। इनके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य और बूथ कार्यकर्ता जयकरन सिंगौर, शुभम जांगड़े, बिट्टू यादव, मुकेश सिंगौर, जागेश्वर सिंगौर, लवकुश सिंगौर, देवेंद्र यदु तथा नरेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भाजयुमो अमलेश्वर मंडल के अनुसार, यह परिचयात्मक कार्यक्रम संगठनात्मक समन्वय, कार्ययोजना और युवा कार्यकर्ताओं के बीच पारस्परिक परिचय एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मंडल के पदाधिकारियों द्वारा समस्त सदस्यों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया गया है।