दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जुलाई। सदगुरु कबीर पारख आश्रम कबीर नगर उरला में सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव मनाने हेतु संत गुरुजन व साध्वी साहेब से आशीर्वाद सत्संग व दर्शन लाभ लेने संसदीय क्षेत्र के प्रथम नागरिक विजय बघेल सांसद, अलका बाघमार महापौर, अरुण वोरा पूर्व विधायक, धीरज बाकलीवाल पूर्व महापौर, उरला वार्ड पार्षद व अन्य गणमान्य नागरिक, वार्डवासी शामिल होंगे।
आज संत गुरुजन व साध्वी बहनों का आगमन हो चुका है। प्रात: 5.30 को प्रात: वंदना के पश्चात् 7.00 बजे तक योग प्रणायाम होगा। 10 से गुरुवाणी सदगुरु कबीर साहेब के बीजक पाठ से सभा का शुभारंभ होगा 1.30 तक सत्संग भजन तत्पश्चात गुरु पूजा होगा। मुख्य प्रवक्ता संत कृपासरण साहेब सदगुरु कबीर पारख संस्थान प्रयाग से व स्थानीय व दूरदराज से आए संत गुरुजन व साध्वी साहेब लोग होंगे। सदगुरु कबीर पारख आश्रम के संस्थापक संत पूर्णेन्द्र साहेब ने सभी आम जनमानस भक्त सज्जन से अपील की है कि वक्ता जन सदगुरू कबीर के अवतरण व निर्वाण पर वक्तव्य न दे बल्कि सदगुरू ने मानवता को जीवित रखने के लिए, हिन्दू मुस्लिम को भाई चारा प्रेम कैसे सिखाए समाज में फैली अंधविश्व अन्य उपदेशक बनियों पर चर्चा करे आप सब अधिक से अधिक लोग पहुंच कर संतों की दर्शन आशीर्वाद लाभ लेकर अपने जीवन को धन्य बनावे। यह जानकारी अध्यक्ष बेदराम, अशोक साहू, गोविंद, विनोद, पारसनाथ, गौतम, कार्तिक डमरू, नेमुक, एम के साहू, एम आर साहू, योगेन्द्र बंटी चौरे, प्रीत संजू, रूपेश, प्रीतम साहू ने दी।