दुर्ग

म्यूल अकाउंट, 23 हिरासत में
30-Jun-2026 6:54 PM
म्यूल अकाउंट, 23 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई,  30 जून। साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए  23 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार थाना छावनी में धारा 318(2), 318(3), 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीबद्ध प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेनदेन एवं उसे विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित करने के उद्देश्य से अपने स्वयं के तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग कर रहे थे।

आरोपी कमीशन प्राप्त करने के लालच में अपने बैंक खाते साइबर एवं आर्थिक अपराधियों को उपलब्ध कराते थे, जिससे ठगी की राशि का अवैध लेनदेन किया जाता था।

विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 29 जून को  23 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

प्रकरण में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है तथा साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

आरोपियों में  राकेश गुप्ता, के. हरीश, योगेश राजभर,  कार्तिक, मोनू चतुर्वेदी, अखिलेश सोनकर, पवन कुमार साव, पीयूष बिजलानी,  अभय मिश्रा, सुनील प्रसाद,  कन्हैया लाल, लखविन्दर सिंह,  सचिन पाल, रोहित ठाकुर, नरेन्द्र,  को धारा 35(1) बीएनएसएस का नोटिस देकर  छोड़ा गया।

अन्य आरोपियों में निक्की राव, सुधा सिंह, शिव कुमार सिंह, मोहम्मद शबीर, ए. सागर हरी,  जय प्रकाश नारायण,  मोहन कुमार मेहतो, पवन कुमार गुप्ता सभी निवासी भिलाई जिला दुर्ग हैं।


अन्य पोस्ट