दुर्ग

जून में सामान्य से आधी बारिश भी नहीं
30-Jun-2026 5:29 PM
जून में सामान्य से आधी बारिश भी नहीं

एक जुलाई से वर्षा में वृद्धि की संभावना
दुर्ग, 30 जून।
जून माह में होने वाली सामान्य बारिश की आधी भी बारिश नहीं हुई है इससे निराश किसानों की निगाहे अब जुलाई माह पर टीकी हुई है वैसे भी मौसम विभाग की माने तो एक जुलाई से वर्षा की गतिविधि में और वृद्धि होने की संभावना है
 मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है विभाग के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी तेलंगाना एवं आसपास के इलाकों में बना हुआ है और अब यह समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर स्थित है इसी प्रकार एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिहार, हिमालय, प. बंगाल, सिक्किम एवं असम होते हुए मणीपुर तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर स्थित है वहीं समुद्र तल पर मौसमी द्रोणिका अब पंजाब से हरियाणा व उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक स्थित है
इधर खंड एवं अल्प वर्षा के चलते किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है इस बार प्री मानसून बारिश की स्थिति भी अच्छी नहीं रही ऐसे में खेती किसानी के कार्यों में अपेक्षित गति नहीं आ पाई है इधर तापमान भी लगातार सामान्य से अधिक बना हुआ इसकी वजह से जो थोड़ी बहुत बारिश हुई थी इससे बनी नमी भी तेजी सूख रही है


अन्य पोस्ट