दुर्ग
उतई, 29 जून। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। लगभग दस लाख रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले इस शेड का भूमि पूजन स्थानीय सरपंच रवि सिंगौर द्वारा विधिवत संपन्न किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच शुभम जांगड़े, महेंद्र पारधी, वीरेंद्र यदु, श्यामू बंजारे, दीपक सिंगौर सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस शैक्षणिक अधोसंरचना विकास कार्य की स्वीकृति के लिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल तथा क्षेत्र के अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दैनिक प्रार्थना सभा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू आयोजन के लिए एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित शेड उपलब्ध हो सकेगा, जिससे वर्षा और ग्रीष्म ऋतु में होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी।