दुर्ग

धनोरा में गुरु पूर्णिमा मनाने तैयारी बैठक
29-Jun-2026 3:21 PM
धनोरा में गुरु पूर्णिमा   मनाने तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 29 जून। दुर्ग जिले के अंतर्गत ग्राम धनोरा स्थित बाबा दरबार धाम में वार्षिक गुरु पूर्णिमा महोत्सव और स्वर्गीय परमानंद कठोलिया की स्मृति में श्रद्धांजलि सह पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर एक बैठक संपन्न हुई।

दरबार के सेवादार लक्ष्मण बाबा ने बताया कि इस वर्ष यह आयोजन 2 अगस्त (रविवार) को सुबह 10 से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें गुरु पूर्णिमा उत्सव के साथ-साथ आगंतुक अतिथियों का स्वागत सत्कार किया जाएगा।

यह आयोजन जुगल किशोर कठोलिया, बाबा दरबार पावन धाम प्रबंधन और स्थानीय श्रद्धालु गणों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे से महाप्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया जाएगा, जिसके पश्चात शाम 5 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत होगी।

आयोजन समिति के अनुसार, इस वर्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री ममता चंद्राकर और छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्देशक व निर्माता प्रेम चंद्राकर उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में रंग झरोखा संस्थान के दुष्यंत हरमुख, लोक गायिका रिंकी देवांगन, वरिष्ठ लोक गायिका कविता वासनिक, हिमानी वासनिक, कनक साहू, बाल कलाकार तृषा साहू और जस जगराता गायक टोमन वर्मा सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के दौरान सुश्री हिमानी वासनिक एवं उनकी मंडली द्वारा प्रसिद्ध लोक विधा ‘भरथरी’ की प्रस्तुति दी जाएगी।

बैठक के निर्णयों और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा के संबंध में आधिकारिक जानकारी दरबार प्रतिनिधि चंद्रकांत कोसरे एवं कुंज लाल साहू द्वारा साझा की गई है।

 

तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। इनमें मुख्य रूप से  उप-सरपंच टिकेश्वरी साहू, पूर्व उप-सरपंच कुंभकरण पटेल, मितानिन कौशिल्या सेन, जीवराखन ठेकेदार और मंच संचालक बबलू गज्जू रायपुरीहा। साथ ही नंद पंडा, विनोद कुमार साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, गुलाब साहू, योगेश साहू, राजू देशमुख, भोलू, खिलेश्वर साहू, सुंदर सपरे, चंद्रकांत देवांगन, एम.एल. देवांगन, कल्याण देवांगन, ललित साहू, रोशन साहू, डॉ. धनेश्वर साहू, डोरे लाल साहू, बाबू लाल साहू, दिनेश साहू, मुन्ना गंधर्व, सुनील, दिनेश यादव, रामू यादव, ओमकार साहू, टीकम, गुमान साहू, तोमन गजपाल, उमेश साहू, वासुदेव सपरे, भजन गायक मारियल साहू और कुणाल साहू, बबिता साहू, ललिता यादव, सुनीता साहू, रुखमणि साहू, पार्वती मंडलिन, प्रभा साहू, देवश्री, अंजु देवांगन, संगीता सपरे, लक्ष्मी साहू, हितेश पटेल, नीरा साहू, मुंगा सपरे, गीता देवांगन, मंजू साहू, देवकी साहू, देवश्री साहू, वेदू साहू, सुरुचि, डिंपल साहू, पूजा साहू और नेहा साहू मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट