दुर्ग

कबीर जयंती समारोह कल
27-Jun-2026 5:04 PM
कबीर जयंती समारोह  कल

भिलाईनगर, 27 जून। निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में 629वां कबीर जयंती समारोह 28 जून रविवार को मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र तथा विशिष्ट अतिथि चंदेश्वरी बांधे पार्षद नेहरू नगर भिलाई उपस्थित रहेंगे।  इसके साथ ही संत कोमल साहेब बलौदा बाजार आश्रम, महंत परमेश्वर साहेब कबीर आश्रम सेलूद से पधारेंगे। इस दौरान मंगलाचरण, बीजक पाठ, संध्या पाठ, भजन, सत्संग, प्रवचन और गुरु पूजा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में समिति के ट्रस्टीगण, प्रबंध कार्यकारिणी, महिला, युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों के अलावा कबीर पंथी और धार्मिक प्रेमी जन अपनी सहभागिता देंगे।


अन्य पोस्ट