दुर्ग
महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
24-Jun-2026 4:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 जून। शीतला नगर थाना पद्मनाभपुर में एक अधेड़ ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पीडि़ता की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। शिकायत मिलते ही पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक पुष्पा तिवारी एवं आरक्षक खिलेश्वर कुर्रे ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पवन कुमार यादव (51 वर्ष) शीतला नगर वार्ड 52 निवासी है। आरोपी ने शराब के नशे में बेवजह उसके साथ बहस की और छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे