दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 जून। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा सेवा प्रभाग के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला पुलिस बल,एस.टी.एफ., बटालियन व नगर सैनिक के जवानों के लिए ब्रह्माकुमारीज़ के बघेरा स्थित कमला दीदी सभागार में आत्म सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला पुलिस बल,एनसीसी.व एस.टी.एफ. बटालियन व नगर सैनिक के 700 से अधिक जवान सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर एसएसपी विजय अग्रवाल, त्रिलोक बंसल, नागेद्र सिंह (कमान्डेन्ट,होमगार्ड दुर्ग), चन्द्रप्रकाश तिवारी , बी.के. पुरुषोत्तम( वैज्ञानिक अधिकारी, मिसाईल एवं राकेट (रक्षा मंत्रालय), बी.के. प्रिया (मेंटल वैलनेस स्पीकर मिलेट्री एवं एज्यूकेशनल एरिया), बी.के. शैलेन्द्र( माऊँट आबू राजस्थान) ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी (डायरेक्टर ब्रह्माकुमारीज़), ब्रह्माकुमारी रूपाली दीदी (मोटिवेशनल स्पीकर एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारीज़) उपस्थित थे ।
रजत जयंती के उपलक्ष्य में आये हुए सुरक्षा प्रभाग के अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। माऊँट आबू से पधारे बी. के.शैलेन्द्र ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाऊंडेशन के सुरक्षा सेवा प्रभाग की पिछले 25 वर्षों की गतिविधि से सभी को अवगत कराया कि कैसे मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना हो। उसी लक्ष्य को लेकर सुरक्षा सेवा प्रभाग की 25 वर्षीय गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2001 से प्रारंभ हुए इस प्रभाग ने देश भर में अनेक राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय सम्मेलन, प्रशिक्षण शिविर, सेमीनार तथा व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित किए है । इन कार्यक्रमों का लाभ सेना, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के हज़ारों अधिकारियों एवं जवानों ने प्राप्त किया है।
कार्यक्रम में एक वीडियो के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को सुरक्षा प्रभाग की गतिविधियों से अवगत कराया गया ।
विजय अग्रवाल ने कहा कि हमारे जीवन में कुछ एक ऐसी चीजें आती है जो प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी होती है और वह हम लोगों के मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती है हमारी जो मानसिक स्थिति है उसको प्रभावित करती है क्योंकि हम लोगों का सामना ऐसे लोगों से होता है जो समाज के लिए कष्टकारी होते हैं। आप चाहें नक्सलियों से सामना करें , अपराधियों से सामना करना पड़े या किसी अन्य लोगों से सामना करना पड़े ज्यादातर ऐसे लोग होते हैं जो समाज को कष्ट देने वाले होते हैं उनका निवारण करते-करते उनका सामना करते-करते उनके क्राइसिस को मैनेज करते-करते कई सारे मेंटल इश्यूज हम लोगों में भी डेवलप हो जाते हैं और सबसे बड़ी चीज है कि हम इन चीजों के शिकार हो गए पता ही नहीं लगता हैं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बी.के.पुरुषोत्तम( वैज्ञानिक अधिकारी, मिसाईल एवं राकेट (रक्षा मंत्रालय) ने जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संसार में इंसान सबसे जबरदस्त सुपर कंप्यूटर है इससे अच्छा सोफिस्टिकेटेड कंप्यूटर संसार में है ही नहीं तो यह वाला जो कंप्यूटर परमात्मा ने हमको इनबिल्ट दिया है बच्चों के पास वह है ही नहीं इसलिए मुस्कुराता है। परमात्मा कहते हैं मैं तुम्हें कुछ नहीं देता तुम जो संकल्प करते हो वही तुम्हारे पास वापस आता है इसलिए जीवन में अच्छा चाहते हैं, खुश रहना चाहते हैं तो वह औरों को दें वही आपके पास वापस आएगा।
त्रिलोक बंसल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ के आनंद सरोवर में आने से ही आनंद के साथ शांति का अनुभव हमेशा होता है। पुलिस में कैसे हमारा वर्क लाइफ बैलेंस बिगड़ा हुआ होता है। जो यहां शांति का अनुभव होता है हमारे लिए ज्यादा आवश्यक है। इस कार्यक्रम से जो भी सीख लेकर जा रहे हैं उसे अपने जीवन में, अपने परिवार के लोगों के भी जीवन में इसको उपयोग करेंगे ताकि इसका भरपूर फायदा आपको मिल सके।कार्यक्रम में पुलिस व एसटीएफ के अधिकारियों व जवानों को राजयोग मेडिटेशन अनुभूति वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका रूपाली दीदी एवं प्रिया दीदी ने कराते हुए बताया जीवन में जो भी नकारात्मक बातें हैं उसे कैसे मन से पूर्णत: समाप्त कर जीवन में श्रेष्ठ विचारों को धारण करें कि परमात्मा का वरदानों रुपी हाथ सदा मेरे साथ है, मेरा चित्त बिलकुल शांत है। जीवन में जो भी परिस्थितियां आती है वह मुझे आगे बढ़ाने के लिए और अनुभवी बनाने के लिए आती है ऐसे भिन्न-भिन्न सकारात्मक विचार के द्वारा राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति कराया ।