दुर्ग

वेस्ट जोन में बारबेरियन जिम दुर्ग का दबदबा
16-Jun-2026 10:18 PM
वेस्ट जोन में बारबेरियन जिम दुर्ग का दबदबा

प्रभाष कुमार और जीतेष यादव बने स्ट्रॉंगमैन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 जून। पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन गोंदिया (महाराष्ट्र) एवं यूनाईटेड पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में वेस्ट जोन पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन गोंदिया जिला (महाराष्ट्र) में किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में दुर्ग की टीम ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व बरकराकर रखा। टीम ने कुल 05 स्वर्ण पदक, 02 रजत पदक जीतकर दुर्ग शहर एवं छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। ये सभी विजेता खिलाड़ी आगामी माह अगस्त में रायपुर में होनेवाली राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेंगे। इसके पूर्व भी इन खिलाडिय़ों में 9 एवं 10 मई को सक्ति जिला छ.ग. में भी स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीता है।

इस प्रतियोगिता में भी प्रभाष कुमार नेताम स्ट्रांगमैन ऑफ छत्तीसगढ़ के खिताब से नवाजे गए थे। 56 किलोग्राम वर्ग समूह में सब जुनियर-जीतेश यादव ने स्वर्ण पदक तथा 56 किलोग्राम वर्ग समूह में जुनियर सुभाष यादव ने स्वर्ण 62 किलोग्राम वर्ग समूह में जुनियर-प्रभाष कुमार नेताम ने स्वर्ण पदक, इसी वर्ग समूह जूनियर में पूर्वज कुमार यादव ने रजत पदक, 69 किलोग्राम वर्गसमूह में मास्टर-02 के खिलाड़ी अरविंद उके ने स्वर्ण पदक तथा जूनियर वर्ग में ऋषभ यादव ने स्वर्ण पदक, 94 किलोग्राम वर्गसमूह में चैतराम सिन्हा ने मास्टर की प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत पदक हासिल किए।

इस प्रतियोगिता में सब जुनियर वर्ग के जीतेश यादव ने स्ट्रांगमैन और प्रभाष कुमार नेताम ने जुनियर वर्ग में स्ट्रांगमैन खिताब जीतकर दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है। ये सभी खिलाड़ी बारबेरियन जिम, दुर्ग में अभ्यासरत है। इनकी इस उपलब्धि पर नरेन्द्र पारकर, उदल कुमार वाल्मीकी (महासचिव, पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन छ.ग.) लता यादव, रश्मि, भारती चन्द्राकर, प्रिया सिंह,पूजा यादव,हीना यादव, ज्ञानू चंदेल, मोहनदीप, रवि श्रीवास्तव, अविनाष पारकर, ऋषि यादव, लक्ष्मण नागेश, गोकुल विश्वकर्मा, हर्ष सिंह राजपूत, कुनाल जैन, स्वपनिल नामदेव, दीपांशु साहू, तुषार सोनी, शुभम उके, कुनाल उके, मंक चन्द्राकर आदि ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट