दुर्ग

मंत्री गजेंद्र यादव का जन्मदिन धूमधाम से मना
16-Jun-2026 4:30 PM
मंत्री गजेंद्र यादव का जन्मदिन धूमधाम से मना

देर रात तक पहुंचते रहे शुभचिंतक, बधाई देने उमड़ा जन सैलाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 जून। शहर विधायक केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का जन्मदिन और भी खास हो गया जब उन्हें बधाई देने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए आशीर्वाद दिए। जन्मदिन समारोह में अपने चहेते विधायक को बधाई देने लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

शहर के सभी समाज, वर्ग, कार्यकर्त्ताओ व नागरिकों उनके जन्मदिन पर अपना प्यार बरसाया। जन्मदिन पर शुभकामना देने पहुँचे जनता व जनप्रतिनिधि सुबह 11 बजे से सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कान्हा महाराज की टीम द्वारा सुन्दर भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात देर शाम तक प्रसिद्ध गायक सुनील सोनी और उनके साथ कलाकारों की टीम ने छत्तीसगढ़ी गीत संगीत की सांस्कृतिक प्रस्तुति दिए।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के जन्मदिन के अवसर को खास बनाने दुर्ग के युवाओं की टोली ने 48वें जन्मदिन पर 48 यूनिट रक्तदान किये। यह रक्त अस्पताल को प्रदान किये जिससे जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दिया जाएगा। रक्तदान करने वाले युवाओ को संस्था द्वारा नि:शुल्क हेलमेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने अपने 48वें जन्मदिन की शुरुआत सुबह चंडी मंदिर, गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। विद्युत नगर स्थित निवास में सुबह से ही अपने चहेते विधायक के जन्मदिन पर बधाई देने शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने भेंट स्वरूप उपहार दिया तो, कोई केक काटकर जन्मदिन के मौक़े को यादगार बनाया। महिलाओं ने मंगल तिलक कर विधायक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं युवाओं की टोली ने जमकर आतिशबाजी करते हुए अपना उत्साह प्रगट किए।  विधायक के जन्मदिन के अवसर को खास बनाने शुभचिंतकों ने विभिन्न आयोजन भी किये। शहर के सभी क्षेत्रों से नागरिक विधायक निवास पहुँचे और पूरे उत्साह से विधायक का जन्मदिन मनाये उन्होंने गमछा व उपहार भेंट कर सम्मान करते हुवे कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने गजेन्द्र को विधायक चुना है वे उसी के अनुरूप जनता की सेवा में जुटे है। वे अपनी सादगी और सभी के साथ अपनेपन के व्यवहार से सबका दिल जीत लेते है। अब मंत्री बनकर प्रदेश के लाखों विद्यार्थी के भविष्य तय कर रहे है।

विधायक गजेन्द्र यादव के जन्मदिन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक डोमनलाल कोर्सवाड़ा, पूर्व विधायक साँवला राम डाहरे, पूर्व मंत्री रामशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, अपैक्स बैंक से भरत वर्मा, महापौर श्रीमति अलका बाघमार, खादी ग्रोमोद्योग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, इंद्रजीत सिंह, लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक  किरण कौशल, मा शि, म सचिव पुष्पा साहू, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जीतेन्द्र साहू, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौड़, दुर्ग आईजी अभिषेक सांडिल्य, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसपी विजय अग्रवाल, जिला भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन बड़ी संख्या में शामिल हुए।


अन्य पोस्ट