दुर्ग

हुडको नवनिर्मित मंगल भवन व उद्यान का आयुक्त ने किया निरीक्षण
14-Jun-2026 10:33 PM
हुडको नवनिर्मित मंगल भवन व उद्यान का आयुक्त ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 जून।
नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-5 क्षेत्र अंतर्गत स्थित मंगल भवन, परी गार्डन एवं सुभाष गार्डन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए उद्यानों की व्यवस्था बेहतर कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
 निरीक्षण के दौरान आयुक्त वार्ड क्रमांक-70 स्थित हुडको मंगल भवन पहुंचे और भवन को नागरिकों की सुविधा के लिए बेहतर कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने परी गार्डन एवं सुभाष गार्डन का अवलोकन कर उद्यानों में स्वच्छता और रखरखाव कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त ने कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों की सूखी एवं कमजोर डालियां टूटकर गिर सकती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय रहते पेड़ों की छंटाई कराना आवश्यक है। उन्होंने उद्यान अधिकारी को सभी आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय गौर, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, उप अभियंता शंकर सुमन मरकाम तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे, स्वच्छता निरीक्षक सूर्या उपस्थित रहे। 
 


अन्य पोस्ट